जनपद में पहुंचने पर कीर्तन जत्थे का हुआ स्वागत
जागरण संवाददाता, मीरजापुर: अमृतसर से चला कीर्तन जत्था विभिन्न शहरों से होकर गुरुवार को सुबह मीरजापु
जागरण संवाददाता, मीरजापुर: अमृतसर से चला कीर्तन जत्था विभिन्न शहरों से होकर गुरुवार को सुबह मीरजापुर पहुंचा। चील्ह पहुंचने पर कीर्तन जत्थे का सिख समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा में शबद कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन हुआ।
सुबह सात बजे कीर्तन जत्था जब चील्ह तिराहा पहुंचा तो वहां सैकड़ों की संख्या में सिख समाज के लोग आगवानी के लिए मौजूद थे। कीर्तन जत्था शास्त्री सेतु होकर रतनगंज गुरुद्वारा पहुंचा। यहां पर अमृतसर दरबार साहिब के हजूरी रागी जत्था भाई गुरुदेव ¨सह, गुलाब ¨सह, हरि बंदजीत ¨सह, बल¨बदर ¨सह, जस¨वद ¨सह आदि ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन प्रधान जसबीर ¨सह, सेक्रेटरी हरदीप ¨सह, खुराना व खजांची रवींद्र ¨सह सलूजा ने किया। सम्मान स्वरुप सभी को सरोपा भेंट किया गया। कीर्तन के बाद लंगर का कार्यक्रम चला जिसमें सैकड़ो लोगों ने लंगर छका। गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में सोनभद्र और चुनार से लोग संगत में भाग लेने आए थे।