भूगर्भ जल खिसकने से बढ़ रहा जल संकट
जासं, इमिलियाचट्टी (मीरजापुर) : भूगर्भ जलस्तर नीचे खिसकने से पानी का संकट बढ़ गया है। हैंडपंप से दो
जासं, इमिलियाचट्टी (मीरजापुर) : भूगर्भ जलस्तर नीचे खिसकने से पानी का संकट बढ़ गया है। हैंडपंप से दो- तीन बाल्टी पानी निकालने के बाद गंदा पानी आ रहा है। मनुष्यों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि किसी हैंडपंप के आसपास कोई सबमर्सिबल चला दे रहा है तो ऐसे में हैंडपंप पानी छोड़ दे रहा है। जरगो जलाशय की तराई में बसा चौकिया, मडईपुर, खानजादीपुर, जरहां आदि गांवों में पानी की समस्या नहीं आई थी। इन सभी गांवों में निजी हैंडपंप की बो¨रग चालीस से सत्तर फीट तक एवं सरकारी हैंडपंप की बो¨रग औसतन डेढ़ सौ फीट तक की गई है लेकिन तेजी से जल स्तर नीचे खिसकने से हैंडपंप से गंदा पानी आना शुरू हो गया है। यही स्थिति जलस्तर के नीचे खिसकने की रही तो क्षेत्र में पानी की समस्या विकराल रूप ले लेगी। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तत्काल सबमर्सिबल व मोटर पंप चलाने के लिए प्रशासन को रोक लगाने की आवश्यकता है। जिससे अन्य हैंडपंप का जल स्तर बना रहे।