Move to Jagran APP

विवेकानंद ने विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : घंटाघर स्थित श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में रविवार क

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jan 2018 08:55 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jan 2018 08:55 PM (IST)
विवेकानंद ने विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया
विवेकानंद ने विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाया

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : घंटाघर स्थित श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में रविवार को स्वामी विवेकानंद की 155 वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि उन्होंने विश्व पटल पर भारत का सम्मान बढ़ाया। वह सही अर्थों में भारती पुत्र थे। प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव ने विवेकानंद को भारत माता का सच्चा सपूत बताया। अतिथियों का स्वागत भारतीय शिशु मंदिर की बहनों ने स्वागत गीत से किया। मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश ने कहा कि स्वामी जी प्राणियों की सेवा के लिए जी जान से तत्पर रहते थे। उनका मानना था कि जब तक देश के गरीब, दु:खी, दीन- हीन और दलित ऊपर नहीं उठेंगे तब तक भारत माता नहीं उठेंगी। उनका सम्मान बढ़ाना है तो इन लोगों को आगे बढ़ाना होगा। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने भी स्वामी जी के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। डा. रमेश पांडेय, डा. हरिभान ¨सह ने भी अपने विचार प्रकट किए। आभार प्रदर्शन डा. रमेश पांडेय ने किया। विश्वनाथ अग्रवाल, डा. नीरज त्रिपाठी, डा. संजय मिश्रा, दुर्गा प्रसाद, सौमित्र बाजपेयी, दिनेश कुमार, बैकुंठ, मनोज श्रीवास्तव, पूर्व नपाध्यक्ष राजकुमारी खत्री, कछवां के नगर पंचायत अध्यक्ष पंधारी यादव आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.