विध्य कारिडोर के कार्यो में लाए तेजी : मंडलायुक्त
जागरण संवाददाता मीरजापुर आयुक्त विध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र ने रविवार को जिलाधिकारी
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : आयुक्त विध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र ने रविवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के साथ विध्याचल में चल रहे मां विध्यवासिनी परिक्रमा पथ के कार्यो का निरीक्षण किया। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कहा कि परियोजना मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में है।
नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह को निर्देश दिया कि मां विध्यवासिनी परिक्रमा पथ को गंभीरता से लें, जिससे कार्य को ससमय पूर्ण कराया जा सके। आयुक्त व जिलाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर, पक्का घाट, जयपुरिया गली, पाठक गली, पक्काघाट गली व पक्का घाट जाकर गंगा घाटों का भी विधिवत निरीक्षण किया गया। आयुक्त द्वारा ईओ नगर पालिका ओम प्रकाश को घाटों की साफ-सफाई कराने का भी निर्देश दिया। विधायक रत्नाकर मिश्रा, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कन्हैया झा, पर्यटन अधिकारी नवीन सिंह मौजूद रहे।