प्राचीन विज्ञान से लेकर चंद्रयान तक का नजारा
डा. जेबी सनराइज इंग्लिश स्कूल भरेहटा में शुक्रवार की देर शाम कला तथा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चुनार विधायक अनुराग सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि डा. देवाशीष सिंह डा. मुकेश सिंह एसो. प्रोफेसर हरिशचंद्र पीजी कालेज वाराणसी थे।
जासं, चुनार (मीरजापुर) : डा. जेबी सनराइज इंग्लिश स्कूल भरेहटा में शुक्रवार की देर शाम कला तथा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चुनार विधायक अनुराग सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि डा. देवाशीष सिंह, डा. मुकेश सिंह, एसो. प्रोफेसर हरिशचंद्र पीजी कालेज वाराणसी थे। मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा लगाई गई कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। कहा कि गांव के विद्यालय में इतनी शानदार प्रदर्शनी का आयोजन निश्चित रूप से सराहनीय है। बच्चों ने प्राचीन विज्ञान से लेकर इसरो के चंद्रयान तक का प्रदर्शन किया है। विशिष्ट अतिथि डा. देवाशीष सिंह ने कहा कि बच्चे आजकल मोबाइल में समय बर्बाद करते हैं उनको इस तरह के कार्यक्रम की ओर मोड़ने की जरूरत है। विद्यालय के निदेशक डा. जगदीश सिंह ने कहा कि बच्चों को संस्कार के साथ-साथ आधुनिक विकास की ओर बढ़ने की जरूरत है। संचालन आनंद नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम में डा. प्रवेश कुमार सिंह, रवींद्रनाथ सिंह, आलोक सिंह, प्रतिभा सिंह, मीनू सिंह, प्रियंका सिंह, सुमन सिंह, सुप्रिया सिंह ,गरिमा, संगीता, कविता सिंह आदि उपस्थित थे। विद्यालय के संरक्षक रघुपति सिंह व विद्यालय के सुपरवाइजर दिनेश सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाया।