विहिप के कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा
कोन विकास खंड क्षेत्र में विश्व हिदू परिषद द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा रविवार को हनुमान नगर से डीजे के धुन पर जयश्री राम के उद्घोष के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर जगापट्टी गोबरहा चेतगंज मिश्रधाम तिलठी श्रीपट्टी लखनपुर मवैया मझिगवा चील्ह तिराहा होते हुए मीरजापुर-औराई मार्ग पर सागरपुर होते हुए मुजेहरा कला पहुंचकर समापन हुआ।
जासं, चील्ह (मीरजापुर) : कोन विकास खंड क्षेत्र में विश्व हिदू परिषद द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा रविवार को हनुमान नगर से डीजे के धुन पर जयश्री राम के उद्घोष के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर जगापट्टी, गोबरहा, चेतगंज, मिश्रधाम, तिलठी, श्रीपट्टी, लखनपुर, मवैया, मझिगवा, चील्ह तिराहा होते हुए मीरजापुर-औराई मार्ग पर सागरपुर होते हुए मुजेहरा कला पहुंचकर समापन हुआ। शोभायात्रा में दर्जनों दोपहिया वाहनों तथा फोर व्हीलर पर सवार होकर विहिप कार्यकर्ता भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव गीत के धुन पर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी अशोक कुमार तथा पुलिस चौकी चेतगंज प्रभारी राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इस अवसर पर महेश तिवारी, लवकुश दुबे, राजनाथ चौबे, संतोष शुक्ला, आशुतोष उपाध्याय, उमेश सिंह, अरुण कुमार दुबे, गणेश प्रसाद मिश्रा आदि रहे।