वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 488 वर-वधुओं का विवाह
नगर का राजकीय इंटर कालेज एक बार फिर 4
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर का राजकीय इंटर कालेज एक बार फिर 488 गरीब कन्याओं के विवाह का साक्षी बनेगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रदेश सरकार की महत्वांकाक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जीआईसी में आयोजित सामूहिक विवाह में एक साथ मंडपों में 488 वर-वधुओं का विवाह होगा। गरीब बेटियों का जिला प्रशासन के अधिकारी 14 नवंबर को हाथ पीला करेंगे। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, सीडीओ प्रियंका निरंजन के निर्देशन में अपर मुख्य अधिकारी विध्याचल सिंह कुशवाहा, समाज कल्याण अधिकारी मंजू सोनकर सहित अन्य अधिकारी सामूहिक विवाह के सफल आयोजन की तैयारियों में बुधवार को देर शाम तक प्रशासन तैयारियों में जुटे रहे।
डीएम ने मुख्य मंच की जिम्मेदारी डीपीआरओ अरविद कुमार व अपर मुख्य अधिकारी विध्याचल सिंह कुशवाहा, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, डीसी एनआरएलएम, डीडीओ अजितेंद्र नारायण व डीटीओ मनीष रघुवंशी को सौंपा है। कार्यक्रम स्थल को दो जोन में बांटते हुए विवाह स्थल एक पर एसडीएम लालगंज और विवाह स्थल दो पर एसडीएम चुनार को जिम्मेदारी दी गई है। विवाह स्थल एक पर सहायक निदेशक मत्स्य मुकेश सारंग, डीएसओ उमेशचंद्र, अल्पसंख्यक अधिकारी विनोद जायसवाल, युवा कल्याण अधिकारी, डीआरएमओ अजीत त्रिपाठी, डीपीओ पीके सिंह तथा विवाह स्थल द्वितीय पर उद्यान अधिकारी मेवाराम, प्रोवेशन अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कुलदीप मिश्रा, बीडीओ जमालपुर व हलिया को जिम्मेदारी मिली है।