30 तक चलेगा वैक्सीनेशन अभियान
पशुपालन विभाग ने इन दिनों पालतू पशुओं में मुंहपका खुरपका के रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आईडीएन चतुर्वेदी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुंहपका, खुरपका वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर दिया गया है और यह 30 अक्टूबर तक ब्लाक में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।
जासं, लालगंज (मीरजापुर) : पशुपालन विभाग ने इन दिनों पालतू पशुओं में मुंहपका खुरपका के रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आईडीएन चतुर्वेदी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुंहपका, खुरपका वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर दिया गया है और यह 30 अक्टूबर तक ब्लाक में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मुंह खुरपका की बीमारी से पशुओं का बचाव करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान प्रत्येक गांव के हरेक पशु को टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पशुओं के लिए यह टीका लगवाना अति आवश्यक है और इसके लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। एक टीम में जगतंबा ¨सह पटेल, दूसरी टीम के कमाल अहमद व तीसरी टीम के दिग्विजय ¨सह यादव की देखरेख में टीकाकरण किया जा रहा है।