अष्टभुजा पहाड़ पर कार के धक्के से दो युवकों की मौत, बाइक सवार दोनों युवक रात में जा रहे थे घर
मीरजापुर-प्रयागराज हाईवे पर शिवपुर बाईपास के पास गुरुवार रात एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, ...और पढ़ें

मीरजापुर में भीषण सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत।
HighLights
मीरजापुर में कार-बाइक टक्कर से दो युवकों की मौत।
अष्टभुजा पहाड़ से घर लौटते समय हुआ हादसा।
विधायक रत्नाकर मिश्रा ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। मीरजापुर -प्रयागराज हाईवे मार्ग के शिवपुर बाईपास स्थित प्रस्तावित वृद्धा आश्रम के पास गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे बाइक सवार व्यक्तियों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवकों की मंडलीय चिकित्सालय व बीएचयू के ट्रामा सेंटर में देर रात मौत हो गई। बाइक सवार युवक अष्टभुजा पहाड़ा से देर रात अपने घर चिकानटोला जा रहे थे।
विंध्याचल क्षेत्र चिकान टोला निवासी 35 वर्षीय भारत पाल अपने 45 वर्षीय साथी दीनू पाल के साथ विंध्याचल के अष्टभुजा पहाड़ पर आए थे । रात लगभग साढे नौ बजे बाइक से घर जा रहे थे कि अष्टभुजा चौकी क्षेत्र के प्रस्तावित वृद्धा आश्रम के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दिया।
इसी दौरान भ्रमण कर लौट रहे नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने घायलों को देखा तो अपनी गाड़ी रोकवाकर मंडलीय अस्पताल पहुंचवाया। जहां इलाज के दौरान भारत पाल की मौत हो गई। वही गंभीर रूप से घायल दूसरे दीनू पाल को बीएचयू वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दीनू की भी मौत हो गई।
