अंतरराष्ट्रीय मानक पर तहसील को ले जाने का दिया प्रशिक्षण
प्रदेश सरकार के निर्देशन में स्थानीय तहसील सभागार में तहसील को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने हेतु आईएसओ सर्टीफिकेशन जागरुकता का राजस्व कर्मियों को सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें तकनीकी कार्रवाई की जानकारी एवं सुधार करने के तरीके पर प्रशिक्षक ने विस्तृत जानकारी दिया।
जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : प्रदेश सरकार के निर्देशन में स्थानीय तहसील सभागार में तहसील को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने हेतु आईएसओ सर्टीफिकेशन जागरूकता का राजस्व कर्मियों को सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। तकनीकी कार्रवाई की जानकारी व सुधार करने के तरीके पर प्रशिक्षक ने विस्तृत जानकारी दी।
तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी अर¨वद चौहान के नेतृत्व में एक दिनी प्रशिक्षण में प्रशिक्षक अंकुर ¨सगला द्वारा बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय मानक के स्तर पर तहसील के काम काज की प्रक्रिया में सुधार लाकर पहुंचाया जा सकता है। इस प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार की तकनीकी प्रक्रिया को अपना कर सरकारी काम काज को गति दे सीधे समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। भू-राजस्व से जुड़े मामलों में जागरूकता लाकर सरकारी कार्य को तकनीकी तौर पर उन्नतिपूर्ण बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप त्वरित व स्पष्ट प्रकिया के होने से समय की बचत होगी। बताया गया कि भू- राजस्व की गड़बड़ियों में सुधार की प्रक्रिया आधुनिक तकनीकी के विधिक प्रयोग से होने वाले गड़बड़ियों से बचा जा सकेगा। राजस्व विभाग अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ को तय करने के लिए तकनीक का विधिक प्रयोग करके राजस्व विभाग को पारदर्शी बनाने का रास्ता स्वत: ही संचालित हो जाएगा। प्रशिक्षण में रजिस्ट्रार कानूनगो ओमप्रकाश तिवारी, शिव कुमार चौबे, माल बाबू सहित तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक व लेखपाल व भू राजस्व कर्मी रहे।