सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले बनवाएं फैमिली आइडी, आनलाइन भी सुविधा उपलब्ध
फैमिली आइडी कार्ड पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से दिलाने के लिए बनाया जा रहा है। यह ...और पढ़ें

सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए फैमिली आइडी बनवाएं, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध।
HighLights
फैमिली आइडी कार्ड से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आधार नंबर अनिवार्य है।
राशनकार्ड विहीन परिवार भी इसका लाभ ले सकते हैं।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। फैमिली आइडी कार्ड से पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करना आसान होगा। फैमिली आइडी कार्ड 12 अंकों का होता है, इसमें पूरे परिवार का विवरण दर्ज होता है। जिस परिवार का राशनकार्ड नहीं है, वह फैमिली आइडी में आनलाइन पंजीकरण अवश्य करा लें।
आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर होना आवश्यक है। साथ ही किसी मोबाइल नंबर से आधार नंबर लिंक हो। परिवार के सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर ओटीपी से सत्यापित होता है। एक परिवार एक पहचान के तहत सरकार की ओर से फैमिली आइडी जारी किया जा रहा है।
अभी तक राशनकार्ड के माध्यम से परिवारों को सरकारी योजना का लाभ मिलता है, लेकिन अब जनमानस फैमिली आइडी के माध्यम से भी केंद्र व राज्य सरकार की याेजनाओं का लाभ ले सकते हैं। जनपद के लगभग साढ़े तीन लाख परिवारों का फैमिली आईडी बनाया जाना है। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए फैमिली आईडी पोर्टल के माध्यम से 12 अंकों का विशिष्ट परिवार पहचान पत्र बनाया जा रहा है।
इसमें पूरे परिवार का विवरण दर्ज रहता है। जिन परिवारों के पास राशनकार्ड नहीं है, वे इस फैमिली आईडी से आसानी से सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। फैमिली आईडी से सरकारी योजनाओं व रोजगार के अवसरों तक सीधी पहुंच हो सकेगी। पहचान में भी पारदर्शिता मिलेगी। जिला अर्थ व संख्या अधिकारी बाबू लाल ने बताया कि वर्तमान में जनपद में एक लाख 24 हजार फैमिली आइडी बनवाने का लक्ष्य है।
ऐसे करें आवेदन
आवेदक फैमिली आइडी पोर्टल पर फैमिलीआइडी.यूपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक के माध्यम से आनलाइन अावेदन कर सकते हैं। आवेदक अपने नाम व मोबाइल नंबर के माध्यम से मोबाइल ओटीपी व कैप्चा भरकर पंजीकरण पूर्ण करें। वहीं परिवार के पास पूर्व से राशनकार्ड उपलब्ध होने पर फैमिली आइडी पोर्टल पर आधार नंबर के साथ लागिंग करने पर मैसेज दिखाई देगा। यहां से फैमिली आइडी का प्रिंट डाउनलोड कर सकते हैं।
