आंगनबाड़ी का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई में नव निर्मित आंगनबाड़ी भवन का ताला तोड़ कर बुधवार की रात उसमें रखा दस पेटी टाइल्स व टाइल्स काटने की मशीन को चोर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने थाने में चोरी की तहरीर दिया। तहरीर के माध्यम से मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई में नव निर्मित आंगनबाड़ी भवन का ताला तोड़कर बुधवार की रात उसमें रखे दस पेटी टाइल्स व टाइल्स काटने की मशीन को चोर उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने थाने में चोरी की तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
लालगंज थाना क्षेत्र में स्थित कटाई ग्राम पंचायत के प्रधान विजय बहादुर ¨सह ने थाने में दिए गए तहरीर में बताया कि आंगनबाड़ी भवन में बीती रात चोरों ने ताला चटका कर सात हजार मूल्य का टाइल्स व टाइल्स काटने की मशीन उठा ले गए। बताया गया है कि कटाई गांव के पश्चिमी मोहाल में नव निर्मित बताया गया कि आंगनबाड़ी भवन में टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा था। भवन के अंदर रखा दस पेटी टाइल्स एवं अन्य सामान को उठा ले गए। हौंसला बुलंद चोरों द्वारा की गई इस घटना से लोगों में दहशत है।