मीरजापुर में आशियाना बचाने के लिए तेल छिड़ककर एक परिवार तीन लोगों ने आग लगाने का किया प्रयास
मीरजापुर के मड़िहान तिराहे पर जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया, जब प्रशासन ने उनके ...और पढ़ें

मीरजापुर में आशियाना बचाने के लिए परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास, जमीनी विवाद में मचा हड़कंप।
HighLights
मीरजापुर में जमीनी विवाद पर परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया।
मड़िहान तिराहे पर मिट्टी का तेल छिड़ककर सड़क पर लेट गए।
एसडीएम ने दोनों पक्षों को कागजात के साथ तहसील बुलाया है।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। मड़िहान तिराहे पर जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को उस समय खलबली मच गई जब तीन पीढियों से अस्थाई रूप से निवास कर रहा परिवार पक्का निर्माण करने लगा तो उसके मकान को रोकने पर पूरा परिवार मिट्टी का तेल छिड़ककर सड़क पर आ गया।
आत्मदाह का प्रयास करने लगा कि मौके पर पुलिस बल पहुंच गई और प्रशासन द्वारा बीच- बचाव किया जाने लगा । हालांकि परिवार की महिलाएं व पुरुष सड़क पर मिट्टी का तेल छिड़क कर लेट गए, जिससे सड़क के तीनों तरफ गाड़ियों का जमावड़ा लग गया । लोगों को भीड़ इकट्ठा होने लगी।
मड़िहान तिराहे के रहने वाले पहले पक्ष के सोहनलाल के परिवार का कहना था कि अधिकारी उनके बात सुनने को तैयार नहीं है। वही जिसके ऊपर घर उजाड़ने का आरोप लगाया जा रहा है। इसी स्थान के दूसरे पक्ष के राजेंद्र सेठ के द्वारा बताया गया कि उनकी पुश्तैनी जमीन है।
जिस पर क्षे पक्ष के परिवार के लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वहां उनकी जमीन नहीं है । इस संबंध में एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने बताया कि दोनों पक्षों को कागजात के साथ तहसील बुलाया गया है। राजस्व अभिलेखों की जांच की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
