Move to Jagran APP

धान क्रय केंद्र पर बाहर रखा हजारों क्विटल धान भींगा

धान क्रय केंद्र भुइली में खरीदे गए हजारों क्विटल धान का उठान पीसीएफ द्वारा न कराए जाने से यह धान समिति के खुले प्रांगण में रखा है। जो रविवार की रात आए तेज आंधी व पानी आने से भीग गया है। उर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल के कहने का भी किसी अधिकारी पर असर नहीं पड़ा। अब इस भींगे धान की भरपाई कैसे होगी यह यक्ष पश्न बना हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 May 2020 07:13 PM (IST)Updated: Wed, 13 May 2020 06:05 AM (IST)
धान क्रय केंद्र पर बाहर रखा हजारों क्विटल धान भींगा
धान क्रय केंद्र पर बाहर रखा हजारों क्विटल धान भींगा

जासं, अदलहाट (मीरजापुर) : धान क्रय केंद्र भुइली में खरीदे गए हजारों क्विटल धान का उठान पीसीएफ द्वारा न कराए जाने से यह धान समिति के खुले प्रांगण में रखा है। जो रविवार की रात आए तेज आंधी व पानी आने से भीग गया है। उर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल के कहने का भी किसी अधिकारी पर असर नहीं पड़ा। अब इस भींगे धान की भरपाई कैसे होगी यह यक्ष पश्न बना हुआ है। धान क्रय केंद्र प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि 167 किसानों से 10867 क्विटल धान की खरीद की गई, 4370 कुंतल धान का उठान हुआ, गोदाम व समिति प्रांगण में कुल 6497 क्विटल धान पड़ा है। धान को प्लास्टिक से ढकने के बाद भी तेज हवा में प्लास्टिक उड़ने के कारण धान भीग गया। धान भीगने के कारण धान की बोरी से पल्टी कराकर धान दूसरे बोरी में भरी जा रही है। मौसम ठीक नहीं है, पुन: बरसात हो सकता है, फिर भी मीलर द्वारा धान का उठान नहीं किया जा रहा है। केंद्र सचिव राजेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी व ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल से मिलकर धान उठवाने का गुहार लगाया गया लेकिन अभी तक धान का उठान नहीं हो पाया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.