कोटेदारों ने शोषण का लगाया आरोप, नारेबाजी
छानबे विकास खंड के जोखू लाल पियरी महाविद्यायल भटेवरा के परिसर में रविवार को छानबे विक्रेता संघ के तत्वाधान में कोटेदारों की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों द्वारा शोषण का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि अगर कोटेदारों का शोषण बंद नहीं किया गया तो आंदोलन करने को विवश होंगे।
जासं, गैपुरा (मीरजापुर) : छानबे विकास खंड के जोखू लाल पियरी महाविद्यायल भटेवरा के परिसर में रविवार को छानबे विक्रेता संघ के तत्वाधान में कोटेदारों की बैठक हुई। अधिकारियों व विभागीय कर्मचारियों द्वारा शोषण का आरोप लगाते जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर कोटेदारों का शोषण बंद नहीं किया गया तो आंदोलन को विवश होंगे। कोटेदारों ने आरोप लगाया कि खाद्यान्न निकासी के दौरान तौल कर नहीं मिलता, जिससे घाटा सहना पड़ता है। खाद्यान्न का वितरण ई-पास मशीन से न कर मैनुअल किया जाय। ई-पास मशीन से अंगूठा न मिलने के कारण कार्डधारकों को कई बार चक्कर काटना पड़ रहा है। बताया, दुकानदारों को रोस्टर बना कर निकासी की जाए। अभी तक एवरेज आधार पर निकासी होने से कोटेदारो को 52 किलो ग्राम बोरी की दर दिया जाता था। कोटेदारों को प्रतिमाह दो से तीन कुंतल अनाज कम मिलता आ रहा है। इसे बंद कर तौल कर दिया जाय। विष्णुकांत दुबे, केश प्रताप ¨सह, संतोष चौबे, संतोष दुबे, कल्लू तिवारी, दिलीप, प्रवीण कुमार, अरूण, सल्लू आदि रहे।