दिल्ली में आप की सरकार बनने पर निकला जुलूस
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने आम जन के बीच आम आदमी पार्टी के विश्वास को स्थापित किया है। जनता विकास उन्मुख राजनीति के लिए आकर्षित हुई है यह बात आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यासमुनि तिवारी ने बुधवार को बैठक में कहा।
जासं, लालगंज (मीरजापुर) : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने आम जन के बीच आम आदमी पार्टी के विश्वास को स्थापित किया है। जनता विकास उन्मुख राजनीति के लिए आकर्षित हुई है यह बात आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यासमुनि तिवारी ने बुधवार को बैठक में कहा। इसी क्रम लालगंज तहसील में विजय जुलूस निकालाइ और मिठाईयां बांटी गई। लालगंज ब्लॉक अध्यक्ष हर्षवर्धन दूबे ने संचालन करते हुए कहा की दिल्ली में विकास की जीत हुई है। इस मौके पर दिनेश चौबे, विक्रम सिंह, पुरुषोत्तम चौबे, रमेश कुमार उपाध्याय, ऋषिकेश पांडेय, मुन्नू लाल सिंह, रामेश्वर प्रसाद पांडेय रहे।
कछवां : स्थानीय क्षेत्र के बजहां गांव के रहने वाले आम आदमी पार्टी के नेता जयकुमार उपाध्याय ने तीसरी बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की अरविद केजरीवाल सरकार बनने पर कहा व विकास के बलबूते आम आदमी पार्टी सरकार बनी है। तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से विपक्षी दल धराशायी हो गए है।