समाज को मजबूत बनाने में संगठन की अहम भूमिका
क्षेत्र के बल्हिया खुर्द गांव में अपना दल (एस) के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि समाज को विकसित मजबूत बनाने में संगठन की अहम भूमिका होती है। पार्टी ग्राम इकाई से लेकर संगठन को विस्तार देने में लगी हुई है जिसके बल पर वह लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है।
जासं, लालगंज (मीरजापुर) : क्षेत्र के बल्हिया खुर्द गांव में अपना दल (एस) के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि समाज को विकसित मजबूत बनाने में संगठन की अहम भूमिका होती है। पार्टी ग्राम इकाई से लेकर संगठन को विस्तार देने में लगी हुई है जिसके बल पर वह लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही है।
छानबे विधायक ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। इनकी निष्ठा और त्याग से ही संगठन मजबूत होता है। अपना दल के राष्ट्रीय सचिव रमाशंकर पटेल ने कहा कि अपना दल एस संगठित अनुशासित पार्टी है। यह कम समय में संगठन में जोरदार गतिशील हुई है। इसमें पार्टी संस्थापक की दूरदर्शिता और नीतियां व्यापक रूप से उर्जा देने का काम की है। शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव लाल बहादुर सिंह ने कहा कि भारत दलीय प्रणाली संगठन आधारित व्यवस्था से संचालित होती है। किसान मंच के राष्ट्रीय महासचिव रमाकांत पटेल ने कहा कि सामाजिक उन्नति कि वह आयामी रूप देने में पार्टी जागरूकता अभियान चला रखी है। जिलाध्यक्ष राम लोटन बिद ने कहा कि पार्टी सर समाज की नीति बनाकर संगठन को मजबूत कर दिया है। इस अवसर पर तुलसी पाल, रमाकांत पटेल, जनार्दन कॉल अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।