Move to Jagran APP

किसानों को मिले उचित मुआवजा, निकाली यात्रा

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सात के रामनगर टेंगरा मोड़ से हनुमाना तक चौड़ीकरण में किसानों की अधिग्रहित की गई भूमि का उचित मुआवजा सरकार द्वारा न दिए जाने से पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने के लिए किसान सत्याग्रह पदयात्रा कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को बरौंधा बाजार से कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों के साथ रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 09:44 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 11:38 PM (IST)
किसानों को मिले उचित  मुआवजा, निकाली यात्रा
किसानों को मिले उचित मुआवजा, निकाली यात्रा

जासं, लालगंज (मीरजापुर) : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में रामनगर टेंगरा मोड़ से हनुमाना तक चौड़ीकरण में किसानों की अधिग्रहित की गई भूमि का उचित मुआवजा सरकार द्वारा न दिए जाने के विरोध में पदयात्रा निकाली गई। पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने के लिए 19 से 28 दिसंबर तक चलने वाले सत्याग्रह पदयात्रा दूसरे दिन लालगंज बाजार पहुंची।

loksabha election banner

पदयात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने यात्रा आरंभ करते हुए कहा कि 2013 में भूमि अधिग्रहण कानून बनाकर किसानों को उनके भूमि का उचित मुआवजा देने का प्रावधान किया गया था, लेकिन वर्तमान सरकार 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के प्रावधानों को दरकिनार कर किसानों के साथ अन्याय कर रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों को न्याय मिलने तक शांत बैठने वाले नहीं है। पूर्व उपाध्यक्ष प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने कांग्रेस पीड़ित किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश्वर दुबे ने कहा जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा हम सभी किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर इस आंदोलन को चलाते रहेंगे। पदयात्रा कार्यक्रम में प्रमुख रुप से भारतेंदु यादव, रमेश सिंह, रमाकांत गौतम, अर्चना चौबे, अनुराग मिश्रा, आशीष तिवारी, राममोहन सिंह, शिवशंकर पांडेय, शशिभूषण दुबे आदि शामिल हुए।

ड्रमंडगंज : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सात के रामनगर टेंगरा मोड़ से हनुमाना तक चौड़ीकरण में किसानों की अधिग्रहित की गई भूमि का उचित मुआवजा सरकार द्वारा न दिए जाने से पीड़ित किसानों को न्याय दिलाने के लिए किसान सत्याग्रह पदयात्रा कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को बरौंधा बाजार से कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों के साथ रवाना हुआ। पदयात्रा का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनके स्मृतियों को नमन करते हुए किया गया। उन्होंने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए संकल्प दोहराया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष भारतेंदु यादव, पूर्व पीसीसी सदस्य रमेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य रमाकांत गौतम, अनुराग मिश्रा, आशीष तिवारी, बीएचयू साउथ केंपस के एनएसयूआइ के अध्यक्ष राम मोहन सिंह आदि रहे। कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी कांग्रेस पार्टी

बरौंधा : सत्याग्रह पदयात्रा कार्यक्रम के दूसरे दिन बरौधा बाजार से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजनों किसानों के साथ रवाना हुआ। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने उपस्थित किसानों कांग्रेसजनों को ललकारते हुए कहा कि हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों के साथ लड़ाई लड़ती रही है हम किसान हित में कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। पूर्व उपाध्यक्ष प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने कहा देशवासियों का पेट भरने वाले देश के भगवान अन्नदाताओं के साथ अन्याय की लड़ाई में हम सभी कांग्रेस जन सड़क से लेकर सदन तक अपने नेता सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ कदम से कदम मिलाकर लड़ने को तैयार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.