Move to Jagran APP

वर्तमान परिस्थितियों का दस्तावेज है ओ रंगरेज

केबी पीजी कालेज में रविवार को अनुराधा चंदेल ओस की काव्यकृति ओ रंगरेज का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 08:46 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 11:27 PM (IST)
वर्तमान परिस्थितियों का  दस्तावेज है ओ रंगरेज
वर्तमान परिस्थितियों का दस्तावेज है ओ रंगरेज

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : केबी पीजी कालेज में रविवार को अनुराधा चंदेल ओस की काव्यकृति ओ रंगरेज का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि मधुर नजमी ने पुस्तक के बारे में कहा कि कवियित्री ने वर्तमान जीवन की स्थितियों का सजीव चित्रण किया है। कवियित्री का प्रयास सफल है। गणेश गंभीर ने कहा पुस्तक ने आम इंसान को वर्तमान समाज और उसकी स्थितियों पर सोचने को विवश कर दिया है। ब्रजदेव पांडेय ने कहा यदि कवि अपनी प्रस्तुति को समय के साथ रखे तो क्रांति आ सकती है। डा. रेनूरानी ¨सह ने कहा कि ¨हदी में इस प्रकार की काव्य रचना कम है। इसके बाद कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें लल्लू तिवारी, मधुर नज्मी, गणेश गंभीर, जफर मिर्जापुरी, धर्मेंद्र, अभिनव अरूण, ईश्वर शरण त्रिपाठी आदि ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षता डा. रामहर्ष गुप्ता व संचालन अर¨वद अवस्थी ने किया। स्वागत भाषण अनुराधा चंदेल ओस व आभार प्रदर्शन भोलानाथ कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर शुभम श्रीवास्तव ओम, श्याम अचल आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.