Move to Jagran APP

अड़गड़ानंद आश्रम में आज उतरेगा डिप्टी सीएम का उड़न खटोला

जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) : उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के परमह

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 06:50 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 06:50 PM (IST)
अड़गड़ानंद आश्रम में आज उतरेगा डिप्टी सीएम का उड़न खटोला
अड़गड़ानंद आश्रम में आज उतरेगा डिप्टी सीएम का उड़न खटोला

जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) : उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ में 23 जुलाई को प्रस्तावित आगमन को लेकर रविवार को उपजिलाधिकारी चुनार डा. अविनाश त्रिपाठी ने आश्रम पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हैलीपैड का निरीक्षण करने के साथ ही आश्रम के लोगों से अन्य जानकारी ली। उपजिलाधिकारी ने डिप्टी सीएम के लिए बनाए जा रहे सेफ हाउस को भी देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

loksabha election banner

प्रोटोकाल के मुताबिक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़न खटोला सोमवार की सुबह दस बजकर दस मिनट पर आश्रम स्थित हेलीपैड पर लैंड करेगा। जहां से वह स्वामी अड़गड़ानंद महराज के दर्शन पूजन के लिए कार द्वारा जाएंगे। इसके बाद दस बजकर चालीस मिनट पर सत्संग हाल में विभागीय अधिकारियों से बैठक करने के बाद हाल में ही पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। 11 बजकर 10 मिनट से 11 बजकर 20 मिनट तक प्रेसवार्ता भी होगी। 11 बजकर 30 मिनट पर हेलीकाप्टर द्वारा बसहीं मड़िहान के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। इसी के क्रम में पहुंचे उपजिलाधिकारी ने भी परमहंस आश्रम पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आश्रम में आश्रम प्रशासन के लोगों समेत सार्वजनिक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.