मुख्य राजस्व अधिकारी ने की अभिलेखों की जांच
शुक्रवार की शाम अचानक मुख्य राजस्व अधिकारी एएम अंसारी मड़िहान तहसील पहुंचे और अभिलेखों की जांच शुरू कर दी। अभिलेखों की जांच के बाद रजिस्टार कानूनगो से लगभग छह गांव के रिकॉर्ड तलब कर गहन निरीक्षण किया गया।
जासं, मड़िहान (मीरजापुर) : शुक्रवार की शाम अचानक मुख्य राजस्व अधिकारी एएम अंसारी मड़िहान तहसील पहुंचे और अभिलेखों की जांच शुरू कर दी। अभिलेखों की जांच के बाद रजिस्टार कानूनगो से लगभग छह गांव के रिकॉर्ड तलब कर गहन निरीक्षण किया गया। जिसके बाद तहसील परिसर में उन्होंने स्वयं फावड़ा चलाकर गड्ढा खोदा तथा सागौन और इमली का पौधा उपजिलाधिकारी विमल कुमार दुबे के साथ लगाया। उन्होंने कहा कि यही पौधे बड़े होकर यहां के फरियादियों तथा कर्मचारी अधिकारियों के लिए भी छाया देने का काम करेंगे। सूत्रों की मानें तो कलवारी माफी स्थित एक आश्रम के द्वारा अनाधिकार कब्जी को लेकर जांच शुरू हो चुकी है। आरोप है कि ग्राम सभा और वन की भूमि पर अनाधिकार 667 बीघे पर कब्जा किया गया है। जिला मुख्यालय पर सभी रिकार्ड तलब कर लिए गए हैं। हालांकि रिकार्ड तलब होते ही तहसील पर अनुयायियों की भीड़ देखने को मिलने लगी है। गोपलपुर गांव के भी रिकॉर्ड तलबकर गहनता से जांच चल रही है हालांकि इस संबंध में अधिकारी अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप