Move to Jagran APP

छह दिन बाद घर पहुंचा युवक का शव, कोहराम

घर से मुंबई के लिए निकले युवक का शव छह दिन बाद घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बटौवा गांव निवासी मन्नू (23) पुत्र टुन्नू बिद मुंबई जाते समय ट्रेन से गिर गया था। आट गांव व आसन गांव स्टेशन के बीच झाड़ी में उसका शव पड़ा मिला था। युवक के ट्रेन से गिरने की जानकारी होने पर छह दिन तक घर में चूल्हा नहीं जला।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 08:04 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 08:04 PM (IST)
छह दिन बाद घर पहुंचा 
युवक का शव, कोहराम
छह दिन बाद घर पहुंचा युवक का शव, कोहराम

जागरण संवाददाता, सीखड़ (मीरजापुर) : घर से मुंबई के लिए निकले युवक का शव छह दिन बाद घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बटौवा गांव निवासी मन्नू (23) पुत्र टुन्नू बिद मुंबई जाते समय ट्रेन से गिर गया था। आट गांव व आसन गांव स्टेशन के बीच झाड़ी में उसका शव पड़ा मिला था। युवक के ट्रेन से गिरने की जानकारी होने पर छह दिन तक घर में चूल्हा नहीं जला।

loksabha election banner

मन्नू 19 जनवरी को मुंबई के लिए चुनार स्टेशन से महानगरी एक्सप्रेस से निकला था। ट्रेन पर बैठने के बाद 20 जनवरी को मुंबई में रह रहे अपने भाई को फोन से बताया कि एक बजे तक कल्याण स्टेशन पर पहुंच जाऊंगा। एक घंटे बाद वह फिर फोन कर बताया कि मै कसारा स्टेशन के आगे चलती ट्रेन से गिर गया हूं। आवाज दे रहा हूं पर कोई मेरी आवाज नहीं सुन रहा है। इससे परिजनों को कुछ अनहोनी की आशंका सताने लगी। उधर मन्नू का मोबाईल भी बंद हो गया। ट्रेन से गिरने की जानकारी होने पर मुंबई में रह रहे उसके भाई ने रिश्तेदारों के साथ मन्नू के बताए अनुसार आट गांव व आसन गांव स्टेशन के बीच झाड़ी के पास पहुंचकर उसकी तलाश करना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद झाड़ियों के बीच मन्नू का शव पड़ा मिला। घटनास्थल पर ही मृतक का मोबाइल पड़ा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को दोपहर बाद मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के घर में छह दिन से चूल्हा नहीं जला। मृतक छह भाई में चौथे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.