Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी संगठन की रीढ़

जागरण संवाददाता अदलहाट (मीरजापुर) जिले से बूथ की ओर चलो कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा ब

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 12:15 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 05:02 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी संगठन की रीढ़
भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी संगठन की रीढ़

जागरण संवाददाता, अदलहाट (मीरजापुर) : जिले से बूथ की ओर चलो कार्यक्रम के तहत भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर नियमित माह में दो बार बैठक होगी। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने शनिवार को भाजपा मंडल कार्यालय में बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी संगठन के रीढ़ हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास लेकर काम कर रही है। काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष व अदलहाट मंडल प्रभारी दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि मंडल में 74 बूथ, 13 सेक्टर संयोजक प्रभारी है। यह मंडल जनपद के 24 मंडलों में संगठन में पहला स्थान रखता है। जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, जगदीश सिंह, हरिशंकर सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति व संचालन अनूप जायसवाल ने किया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश दूबे, बनारसी गुप्ता, राजकुमार पांडेय, तारेलाल विश्वकर्मा, लालमनी, सुमन देवी आदि थे। जिलाध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक

नरायनपुर : भाजपा मंडल नरायनपुर की बैठक बैकुण्ठपुर स्थित न्यू सब्जी मंडी के पास स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें नरायनपुर मंडल के समस्त पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से ही पदाधिकारियों के कार्य और क्षमता का आकलन किया जा रहा है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डा. विजय सिंह एवं संचालन चंद्रशेखर सिंह ने किया। इस दौरान हरिशंकर सिंह, जगदीश सिंह पटेल, रवींद्र नरायण सिंह, आलोक कुमार सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, सुमित जायसवाल आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.