विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में हाई वोल्टेंट करंट की चपेट में आने से किशोर और युवक झुलसे

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 03 Sep 2026 12:51 PM (IST)

मीरजापुर के हलिया स्थित खरिहट खुर्द गांव में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक किशोर और युवक ...और पढ़ें

मीरजापुर में हाई वोल्टेज करंट से झुलसे किशोर और युवक, एक की हालत गंभीर।

मीरजापुर में हाई वोल्टेज करंट से झुलसे किशोर और युवक, एक की हालत गंभीर।

HighLights

  1. हाई वोल्टेज करंट से किशोर और युवक झुलसे।

  2. किशोर बादल कोल की हालत गंभीर बनी हुई।

  3. हलिया पीएचसी में चल रहा दोनों का उपचार।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। हलिया के खरिहट खुर्द गांव में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने से गुरुवार सुबह किशोर और युवक झुलसकर अचेत हो गए। दोनों को स्वजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर पहुंचे। किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि युवक की स्थिति सामान्य है।

खरिहट खुर्द निवासी 15 वर्षीय बादल कोल के घर में लगे बिजली बोर्ड में अचानक हाई वोल्टेज करंट आने से बोर्ड जलने लगा। बोर्ड का स्विच बंद करने के दौरान बादल करंट की चपेट में आ गया। इससे उसका बायां हाथ झुलस गया और वह मौके पर ही अचेत हो गया।

वहीं, गांव निवासी 40 वर्षीय भोलानाथ के टेबल फैन में अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए फैन बंद करने पहुंचे भोलानाथ भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। स्वजन दोनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर पहुंचे। चिकित्सक रीना पटेल ने दोनों का उपचार शुरू किया। चिकित्सक के अनुसार बादल की हालत गंभीर है, जबकि भोलानाथ की स्थिति सामान्य बनी हुई है।