मीरजापुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क पर 50 घिसटा तो लग गई आग, किशोर की दबकर मौत, चालक घायल
मीरजापुर के लालगंज में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क पर पलटकर 50 मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे शॉर्ट सर्किट से ...और पढ़ें
HighLights
लालगंज में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, 50 मीटर घिसटा।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, किशोर की मौत।
मृत पड़वा फेंकने जा रहा था 16 वर्षीय अंश।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। लालगंज क्षेत्र के रानीबारी गांव में मंगलवार दोपहर में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए चला गया। इससे बैट्ररी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। बीच बचाव करने जा रहे राहगीर आग को देखकर दूर भागने लगे। इस दौरान वाहन पर सवार 16 वर्षीय किशोर की दबने से मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चला रहा युवक घायल हो गया। उसे निजी चिकित्सालय ले जाया गया।
रानीबारी गांव निवासी ओम प्रकाश बिंद के भैंस के पड़वा की सेामवार रात मौत हो गई थी। जिसको फेंकने के लिए उनका 16 वर्षीय बेटा अंश बिंद अपने पड़ोस के विजयशंकर दूबे का ट्रैक्टर बुलाकर ले आया। ट्रैक्टर को गांव के ही एक पूर्व प्रधान नजीमउल्ला का रिश्तेदारी में भांजा लगने वाला युवक चल रहा था। अंश ट्रैक्टर पर मृत पड़वां को लादकर कुशियरा जंगल में फेंकने के लिए जा रहा था।
जैेसे ही ट्रैक्टर रानीबारी गांव के बाहर निकालकर जंगल के पास पहुंचा कि अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर स्टार्ट होने के कारण लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए चला गया। जिससे उसकी ब्रैटरी में शार्ट सर्किट हुई और आग लग गई। वही ट्रैक्टर से दूर गिरने के कारण चालक घायल हो गया जबकि किशोर नीचे दब गया।
मौके पर पहुंचे लोगों ने अंश को किसी तरह से बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर लगते ही चीख पुकार मच गई। लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। लालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मृत किशोर के पिता ओमप्रकाश ने अचानक दुर्घटना होने की सूचना दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
