किशोरी ने दो बच्चे के पिता पर लगाया शोषण का आरोप
सोनभद्र जनपद के कर्मा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
जासं, जमालपुर (मीरजापुर) : सोनभद्र जनपद के कर्मा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
किशोरी लगभग दो वर्ष पूर्व अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर बाजार में रहकर सिलाई का प्रशिक्षण ले रही थीं। सिलाई का प्रशिक्षण देने वाली महिला का पति मु. सलीम उर्फ डब्बल सानिया म्यूजिकल ग्रुप का संचालन नरायनपुर में कर रहा था और आरोपित युवक भी उसी म्यूजिकल ग्रुप में पार्टनर था और उसका नरायनपुर आना-जाना लगा रहता था। दो बच्चों का बाप आरोपित युवक पीड़ित बालिका को शादी का झांसा देकर साथ लेकर रफू चक्कर हो गया और खुद को अविवाहित बताकर शादी करने का वादा कर लगातार 2 वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता के शादी करने के दबाव बनाने पर आरोपित युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया और पीड़िता को मारने की धमकी देने लगा।