गोवंशों को ठंड से बचाव को टीन शेड, टेंट की करें व्यवस्था
क्षेत्र के बामी गांव में मंगलवार को अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने ठंड से बचाव के लिए संरक्षित गोवंश के लिए छाया के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने पर जोर दिया। गोवंश स्थल पर संरक्षित पशुओं को खानपान व्यवस्था को देखा और स्थल को साफ-सुथरा देख संतोष जताया।
जासं, लालगंज(मीरजापुर) : क्षेत्र के बामी गांव में मंगलवार को अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने ठंड से बचाव के लिए संरक्षित गोवंश के लिए छाया के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने पर जोर दिया। गोवंश स्थल पर संरक्षित पशुओं को खानपान व्यवस्था को देखा और स्थल को साफ-सुथरा देख संतोष जताया।
लालगंज विकास खंड के बामी गांव में अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पर डीएम सुशील कुमार पटेल व सीडीओ प्रियंका निरंजन पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। यहां पर स्टाक रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। साथ ही बोरवेल व सबमर्सिबल व भंडार किए गए भूसे, चोकर व चुनी को देखा। जिलाधिकारी ने 312 संरक्षित पशुओं के लिए और टीन शेड बढाने की आवश्यकता बताया। साफ सफाई को देखा और सीडीओ प्रियंका निरंजन ने निचले जगह पर मनरेगा योजना के अंतर्गत मिट्टी भरने का निर्देश दिया। स्थल की पैमाइश के बारे में जानकारी लिया तथा लेखपालों से शीघ्र पैमाइश कराने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर पर डीसी मनरेगा मोहम्मद नफीस, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. संजीव वाष्णेय आदि उपस्थित रहे।