विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गड्ढा मुक्त सड़कों की गुणवत्ता की जांच शुरू

By JagranEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 06:14 PM (IST)

जागरण संवाददाता मीरजापुर शासन के निर्देश पर गोरखपुर के मुख्य अभियंता के नेतृत्व में एक

गड्ढा मुक्त सड़कों की गुणवत्ता की जांच शुरू
गड्ढा मुक्त सड़कों की गुणवत्ता की जांच शुरू

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : शासन के निर्देश पर गोरखपुर के मुख्य अभियंता के नेतृत्व में एक टीम ने जनपद में गड्ढा मुक्त की गई सड़कों का निरीक्षण किया। टीम ने प्रत्येक विधानसभा की पांच सड़कों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता के बारे में जाना। मझवां व हलिया में पांच सड़कों की गुणवत्ता में कमी मिलने पर उसमें सुधार करने का निर्देश विभाग को दिया। टीम ने बताया कि जांच की गई सड़कों की रिपोर्ट शासन में प्रस्तुत की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के जनपदों में गड्ढा मुक्त की गई सड़कों की जांच कर उसकी गुणवत्ता परखने के लिए एक -एक टीम गठित कर भेजने का निर्देश दिया था। टीम को निर्देशित किया था कि वे सड़कों की जांच कर उसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों के माध्यम से उनके पास भेजे। सीएम के निर्देश पर उच्चाधिकारियों ने मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में एक-एक टीम गठित कर प्रत्येक जनपदों में भेजी गई। मीरजापुर में गोरखपुर के मुख्य अभियंता के नेतृत्व में टीम शनिवार को पहुंची। टीम ने प्रत्येक विधानसभा में पांच सड़कों का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता के बारे में जाना। प्रत्येक सड़क के मानक व गुणवत्ता की रिपोर्ट तैयार की। बताया कि कुछ सड़कों की गुणवत्ता में कुछ कमी हैं। उसमें सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां की रिपोर्ट की बात हैं तो उसे तैयार कर शासन के पास भेजा जाएगा। यह टीम चंदौली, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर व आजमगढ़ जाकर सड़कों का निरीक्षण करेगी। वहीं पर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, एई व जेई मौजूद रहे।