कर्णावती नदी पर टूटे पुल का सर्वे करने को पहुंची टीम
छानबे ब्लाक के अकोढ़ी-बबुरा मार्ग पर टूट चुके कर्णावती नदी के पुल का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को सेतु निगम के अधिकारियों ने पुल का सर्वे किया और इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद जल्द ही पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इससे अकोढ़ी-बबुरा गांव सहित इस रास्ते का उपयोग करने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा। साथ ही बारिश में इन गांवों का संपर्क भी नहीं टूटेगा।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : छानबे ब्लाक के अकोढ़ी-बबुरा मार्ग पर टूट चुके कर्णावती नदी के पुल का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को सेतु निगम के अधिकारियों ने पुल का सर्वे किया और इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद जल्द ही पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा। इससे अकोढ़ी-बबुरा गांव सहित इस रास्ते का उपयोग करने वाले हजारों लोगों को फायदा होगा। साथ ही बारिश में इन गांवों का संपर्क भी नहीं टूटेगा।
सन 2017 की बाढ़ में कर्णावती नदी पर बना यह पुल ध्वस्त हो गया जिसके निर्माण के लिए क्षेत्रीय लोगों ने कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया। बीते छह नवंबर को एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंचा व सीएम से समस्या बताई गई। इसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया व सेतु निगम को तत्काल सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में 15 दिन के भीतर ही मंगलवार को सर्वे टीम पहुंची और पुल का निरीक्षण किया गया। एनएसयूआइ के पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सतीश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पुल की मांग की जिसे तत्काल माना गया और अधिकारियों ने जल्द से जल्द सर्वे रिपोर्ट सौंपने की बात कही है। सर्वे के दौरान विशाल त्रिपाठी, सिद्धार्थ सिंह, शुभम मिश्रा, पंकज सिंह, नन्हें तिवारी, मृत्युंजय यादव, दीपू सिंह, रामानुज पांडेय, प्रशांत आदि लोग मौजूद रहे।
------वर्जन
कर्णावती नदी के क्षतिग्रस्त पुल का सर्वे किया गया है। इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेजकर शासन से स्वीकृति मिलते ही, निर्माण कराया जाएगा।
- अनिल सिंह, सहायक अभियंता, सेतु निगम मीरजापुर