विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के ल‍िए तैयारी पूरी, मीरजापुर जीआईसी से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

By Amit Kumar Tiwari Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 21 Oct 2026 03:49 PM (IST)

मीरजापुर में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान के लिए पोलिंग ...और पढ़ें

मीरजापुर : वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक के चुनाव के लिए नगर पालिका परिषद घंटाघर कक्ष एक व दो में बना मतदान केंद्र।

मीरजापुर : वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक के चुनाव के लिए नगर पालिका परिषद घंटाघर कक्ष एक व दो में बना मतदान केंद्र।

HighLights

  1. मीरजापुर में 23 अक्टूबर को होगा एमएलसी चुनाव मतदान।

  2. पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर को महुवरिया से रवाना होंगी।

  3. स्नातक व शिक्षक एमएलसी के लिए मतदाता करेंगे वोट।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होगा। मतदान सुबह आठ बजे से आरंभ होकर संध्या चार बजे तक होगा। स्नातक के लिए 30 व शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। राजकीय इंटर कालेज महुवरिया से 22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएगी।

जनपद में स्नातक एमएलसी के लिए 25,701 और शिक्षक एमएलसी पद के लिए 2,905 मतदाता मतदान करेंगे। कुल 32 मतदान केंद्र और 44 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 30 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 14 मतदेय स्थल शामिल हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार की ओर से मतदेय स्थल का प्रस्ताव अनुमोदित किया है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के केंद्रों पर केवल पात्र स्नातक मतदाता और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के केंद्रों पर केवल पात्र शिक्षक मतदाता मतदान कर सकेंगे।

स्नातक एमएलसी के लिए इन बूथों पर मतदान
वाराणसी खंड स्नातक के लिए जनपद में तहसील सदर कार्यालय महुवरिया कक्ष एक, दो व तीन, नगर पालिका परिषद घंटाघर कक्ष एक व दो, क्षेत्र पंचायत कार्यालय सिटी कक्ष एक व दो, कार्यालय कोन चील्ह कक्ष एक, सीखड़ कक्ष एक, विजयपुर छानबे कक्ष एक व दो, लालगंज कक्ष एक, पड़री पहाड़ी कक्ष एक व दो, पटेहरा कला कक्ष एक, नरायनपुर चुनार कक्ष एक से चार, जमालपुर कक्ष एक व दो, हलिया कक्ष एक तथा प्राथमिक विद्यालय नदना हलिया कक्ष एक, प्राथमिक विद्यालय वैधा हलिया कक्ष एक में मतदान होगा। वहीं क्षेत्र पंचायत कार्यालय राजगढ़ कक्ष एक व दो, मझवां कक्ष एक व दो, नगर पालिका परिषद कार्यालय अहरौरा कक्ष एक व नगर पंचायत कछवा कक्ष एक में मतदान होगा।

वाराणसी खंड शिक्षक के लिए 14 बूथों पर मतदान
वाराणसी खंड शिक्षक के लिए जनपद में तहसील सदर कार्यालय महुवरिया कक्ष चार, नगर पालिका परिषद घंटाघर कक्ष तीन साथ ही क्षेत्र पंचायत कार्यालय कोन चील्ह कक्ष दो, सीखड़ कक्ष दो, विजयपुर छानबे कक्ष तीन, लालगंज कक्ष दो, पड़री पहाड़ी कक्ष तीन, पटेहरा कला कक्ष दो, नरायनपुर चुनार कक्ष पांच, जमालपुर कक्ष तीन, हलिया कक्ष दो, राजगढ़ कक्ष तीन, मझवां कक्ष तीन व नगर पालिका परिषद अहरौरा कक्ष दो में मतदाता मतदान करेंगे।