विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर का टांडा फॉल: विंध्य की वादियों में कुदरत का करिश्मा, ब्रिटिश दौर के जल प्रबंधन की अनूठी मिसाल

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:10 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 07:14 PM (IST)

टांडा फॉल, मीरजापुर में विंध्य पर्वत श्रृंखलाओं के बीच स्थित एक मनोरम जलप्रपात है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

प्रकृति प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल। फोटो: अनुपम श्रीवास्तव।

प्रकृति प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल। फोटो: अनुपम श्रीवास्तव।

HighLights

  1. विंध्य पर्वत श्रृंखलाओं में स्थित मनोरम टांडा फॉल।

  2. दूधिया पानी और घने जंगल, शांत वातावरण का अनुभव।

  3. ब्रिटिश कालीन जल-प्रबंधन का ऐतिहासिक उदाहरण।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। टांडा फॉल प्रकृति प्रेमियों के लिए अनुपम उपहार है। विंध्य पर्वत शृंखलाओं के बीच स्थित यह जलप्रपात शांत और मनोरम वातावरण के लिए जाना जाता है। ऊंची, घुमावदार चट्टानों से गिरता दूधिया पानी और आसपास के घने हरे जंगल यहां की सुंदरता बढ़ाते हैं।

पूर्वांचल का यह शांत पिकनिक स्थल ब्रिटिश कालीन जल-प्रबंधन प्रणाली का उदाहरण भी है। आज भी यह जलापूर्ति और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए अहम जीवनदायिनी बना हुआ है।

Untitled design (34)

फोटो क्रेडिट- मीरजापुर की आधिकारिक वेबसाइट 

इतिहास और प्रकृति का संगम होने के कारण टांडा फाल प्रकृति प्रेमियों और छुट्टी का समय व्यतीत करने के लिए खास आकर्षण कर केंद्र है। हालांकि, पर्यटन की दृष्टि से यहां सुविधाओं की जरूरत है।

टांडा प्रपात विंध्याचल की पहाड़ियों के बीच स्थित एक अत्यंत मनमोहक जलप्रपात है, जो अपनी प्राकृतिक शांति और सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यह झरना मुख्य रूप से वर्षा ऋतु में अपने पूरे शबाब पर होता है, जब ऊँचाई से गिरता हुआ पानी दूधिया सफेदी जैसा प्रतीत होता है।

Untitled design (33)

फोटो क्रेडिट- मीरजापुर की आधिकारिक वेबसाइट 

टांडा प्रपात के ठीक सामने एक विशाल जलाशय स्थित है, जो इस स्थान की सुंदरता में चार चाँद लगा देता है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच पिकनिक मनाने और शांति के कुछ पल बिताने के लिए बहुत लोकप्रिय है। यहाँ की चट्टानी संरचनाएं और चारों ओर फैला सघन वन क्षेत्र प्रकृति प्रेमियों को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है।