आटो से छात्रा घायल
जमालपुर (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के हसौली सायफन के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना
By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Oct 2017 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 09 Oct 2017 06:56 PM (IST)
जमालपुर (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के हसौली सायफन के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में छात्रा घायल हो गई। शाम साढ़े तीन बजे के लगभग सोना निवासी हसौली, देवकली इंटर कालेज से पढ़कर घर वापस लौट रहीं थी। हसौली चट्टी पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही आटो ने धक्का मार दिया। धक्का लगते ही वह घायल हो गई। घटना के बाद चालक टेंपो को घसरौडी गांव के पास छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। छात्रा का उपचार स्थानीय चिकित्सक से कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें