बजबजा रही नालियां, सफाई की बजाए बेखर पालिका
नगर पालिका क्षेत्र के भटवा की पोखरी वार्ड में इन दिनों साफ-सफाई की व्यवस्था काफी खस्ताहाल है। सफाई के अभाव में नालियां बजबजा रहीं है। सफाई कर्मचारियों का कई दिनों तक पता नहीं रहता है। जन कल्याण समिति के संयोजक शत्रुधन गुप्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल व अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंपकर समस्या समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि गिरधर चौराहा से भटवा की पोखरी तक नाला भरा हुआ है। जिसके कारण नालियां बजबजा रहीं हैं और नाली का पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। गंदगी के चलते बिमारी फैल रही है और लोग बीमार हो रहे हैं। मंजू विश्वकर्मा उमा विश्वकर्मा फिरोज अहमद राजन प्रतिभा यादव नारायण गुप्ता नेयाज व सुनील कुमार ने नालियों की साफ-सफाई कराने की मांग की।
जासं, मीरजापुर : नगर पालिका क्षेत्र के भटवा की पोखरी वार्ड में इन दिनों साफ-सफाई की व्यवस्था काफी खस्ताहाल है। सफाई के अभाव में नालियां बजबजा रहीं है। सफाई कर्मचारियों का कई दिनों तक पता नहीं रहता है। जन कल्याण समिति के संयोजक शत्रुधन गुप्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल व अधिशासी अधिकारी को पत्रक सौंपकर समस्या समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि गिरधर चौराहा से भटवा की पोखरी तक नाला भरा हुआ है। जिसके कारण नालियां बजबजा रहीं हैं और नाली का पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा है। गंदगी के चलते बिमारी फैल रही है और लोग बीमार हो रहे हैं। मंजू विश्वकर्मा, उमा विश्वकर्मा, फिरोज अहमद, राजन, प्रतिभा यादव, नारायण गुप्ता, नेयाज व सुनील कुमार ने नालियों की साफ-सफाई कराने की मांग की।