स्टेशन मास्टर का पुत्र चोरी के माल के साथ गिफ्तार
जागारण संवाददाता, मड़िहान (मीरजापुर) : राजगढ़ चौकी क्षेत्र के कोन भरुहवा गांव में तीन माह पूर्व हुई च
जागारण संवाददाता, मड़िहान (मीरजापुर) : राजगढ़ चौकी क्षेत्र के कोन भरुहवा गांव में तीन माह पूर्व हुई चोरी में स्टेशन मास्टर का पुत्र ही आरोपित निकला। पुलिस ने बुधवार की सुबह पुलिस चौकी के सामने चुनार तिराहे के पास से उसे और उसके साथी को माल के साथ गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन कृष्णप्रताप ¨सह ने मड़िहान थाने में मीडिया के सामने दोनों आरोपितों को पेश किया। उन्होंने बताया कि दोनों पर आधा दर्जन से अधिक चोरी के मुकदमे दर्ज हैं और हिस्ट्रीशिटर सूची में भी दोनों शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व कोन भरुहवा गांव से मोनो ब्लाक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में अलसुबह खड़े हैं और कहीं भागने के फिराक में सवारी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अभयनाथ यादव तत्काल अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया और तलाशी ली तो बोरे में मोनो ब्लाक मिला। दोनों को चौकी और बाद में मड़िहान थाना लाया गया। यहां पता किया गया तो दोनों शातिर किस्म के चोर निकले और हिस्ट्रीशिटर सूची में भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपितों में शामिल देवराज ददरा राजगढ़ का निवासी है जिसके पिता लूसा रेलवे स्टेशन में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। उस पर जिले के अलावा सोनभद्र व इलाहाबाद में चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा आरोपित कयर ¨बद निवासी देवपुरा है। उस पर मड़िहान थाने में पहले से कुल छह मुकदमे दर्ज हैं।