Move to Jagran APP

नक्सल प्रभावित इलाकों में एसपी ने की कांबिग

नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने शनिवार को क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ कांबिग की। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गरीबों एवं आदिवासियों में सुरक्षा की भावना पैदा करने एवं उनका हाल जानने के लिए खोराडीह खटखरिया के जंगलों में पुलिस ने कांबिग की। इसके साथ ही जंगल में रहने वाली महिलाओं बच्चों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 07:53 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 07:53 PM (IST)
नक्सल प्रभावित इलाकों 
में एसपी ने की कांबिग
नक्सल प्रभावित इलाकों में एसपी ने की कांबिग

जासं, अहरौरा (मीरजापुर) : नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने शनिवार को क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ कांबिग की। नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गरीबों एवं आदिवासियों में सुरक्षा की भावना पैदा करने एवं उनका हाल जानने के लिए खोराडीह खटखरिया के जंगलों में पुलिस ने कांबिग की। इसके साथ ही जंगल में रहने वाली महिलाओं, बच्चों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

loksabha election banner

कप्तान ने कहा कि नक्सल क्षेत्र के विकास के लिए तमाम योजना बनाकर भेजी जा रही हैं। जिसके लिए धन भी मिल रहा है। इससे क्षेत्र का विकास हो रहा है। पुलिस का प्रयास है नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक से अधिक कांबिग की जाए और इस दौरान लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझा जाए और उसके समाधान के लिए प्रयास हो। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में थानों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित ग्रामीण निर्भीक व निश्चित होकर प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस उनके साथ सदैव तत्पर हैं। पुलिस चौकी का किया निरीक्षण

कांबिग के बाद एसपी ने पट्टीकला स्थित नगर पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, बैरक, रसोइया, मंदिर सहित ग्राउंड का जायजा लिया। साफ सफाई के लिए विशेष ध्यान को चौकी प्रभारी संजय सिंह को निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि पुराने पड़े वाहनों का जल्द जल्द से निस्तारण किया जाए। आगंतुकों के साथ पुलिस अच्छा व्यवहार करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.