लोगों से की शांति व्यवस्था की अपील
एसपी एडीएम ने नगर में पैदल मार्च कर
लोगों से की शांति व्यवस्था की अपील
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था, महिला सुरक्षा के लिए नगर में भ्रमण किया। भ्रमण घंटाघर से गुरहट्टी चौराहा तक पैदल गश्त किया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, अवैध अतिक्रमण, सरकारी शराब की दुकानों की जांच की। क्षेत्र के सभ्रांत व्यक्ति, धर्म गुरुओं व आम जनमानस के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया। जिले के अन्य थाने की पुलिस ने भी अपने थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मुख्य चौराहों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान एडीएम शिव प्रकाश शुक्ला, एएसपी नगर संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय, प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली अरविंद मिश्रा, थानाध्यक्ष महिला थाना गीता यादव सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।