समाजवादी विकास विजन अखिलेश ने खींचा खाका
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सात जनवरी से 20 जनवरी तक समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को राजगढ़ ब्लाक के रामपुर खुटहां गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सात जनवरी से 20 जनवरी तक समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को राजगढ़ ब्लाक के रामपुर खुटहां गांव में सभा का आयोजन किया गया जिसमें सपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी विकास विजन का खाका खींचा। उन्होंने 23 महीने में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का निर्माण पूरा कराया गया। उन्होंने कहा कि सपा ने जन कल्याणकारी योजनाएं चलाईं जबकि वर्तमान भाजपा सरकार सिर्फ छलने का काम कर रही है। यह सरकार केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र ¨सह पटेल, कृपाशंकर यादव, पंकज उपाध्याय, हकसफा वारिस, दिनेश यादव, ओमकार यादव, विजय यादव आदि रहे। इसके अलावा नगर विधानसभा में मो. जामिन, सलीम बादशाह, मन्नान खां, निसार अहमद, विनोद यादव आदि के नेतृत्व में शिवाला महंथ के इमामबाड़ा, हथिया फाटक, नटवां, त्रिमोहानी, कोतवाली, संकटमोचन में वार्डों का भ्रमण किया गया। वहीं आकाश यादव व अनुराग तिवारी के नेतृत्व में ओलियर घाट, घंटाघर में भ्रमण किया गया है। इसके अलावा कोन ब्लाक में भी सपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क साधा।