सड़कों पर छाई खामोशी, लॉकडाउन से बदली दिनचर्या
कोरोना वायरस से बचाव के लिए शुरू हुए लॉकडाउन से लोगों की दिनचर्या निश्चय ही बदल गई है। वर्तमान समय में सड़कों पर चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़कों पर छाई खामोशी मानों लोगों से कुछ कह रही हो। लॉकडाउन के दौरान घरों के बारजों से झांकते लोगों के चेहरों पर अजीब से सवाल हैं।
जासं, मीरजापुर : कोरोना वायरस से बचाव के लिए शुरू हुए लॉकडाउन से लोगों की दिनचर्या निश्चय ही बदल गई है। वर्तमान समय में सड़कों पर चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़कों पर छाई खामोशी मानों लोगों से कुछ कह रही हो। लॉकडाउन के दौरान घरों के बारजों से झांकते लोगों के चेहरों पर अजीब से सवाल हैं। कब इस समस्या से उनको निजात मिलेगी।
वर्तमान समय में मीरजापुर में नगर हो या फिर गांव सभी जगहों पर लॉकडाउन के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है। घर के बारजे से झांकते ही अचानक आवाज आती है कि घर के अंदर रहो। एकबारगी फिर वह व्यक्ति खौफ के चलते पुन: घर में चला जाता है। लेकिन मन में एक सवाल जरूर कौंधता है कि लॉकडाउन से आखिर कब निजात मिलेगी। आज लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर तहेदिल से लॉकडाउन का स्वागत तो कर रहे हैं लेकिन बंदिश ने जीवन पर खासा प्रभाव डालना शुरू कर दिया है।