बीमार वृद्धा की हुई मौत घंटों बाद दाह संस्कार
नगर के बूढ़ादेई निवासी 65 वर्षीय वृद्धा की मंगलवार की भोर में बीमारी के चलते मौत हो गई। मृतका के शव के पास जाने से लोग डर रहे थे। घंटों बीतने के बाद किसी तरह आसपास के लोगों ने शव ले जाकर उसका दाह संस्कार किया।
जासं, अहरौरा (मीरजापुर) : नगर के बूढ़ादेई निवासी 65 वर्षीय वृद्धा की मंगलवार की भोर में बीमारी के चलते मौत हो गई। मृतका के शव के पास जाने से लोग डर रहे थे। घंटों बीतने के बाद किसी तरह आसपास के लोगों ने शव ले जाकर उसका दाह संस्कार किया। वाराणसी से सोमवार की रात एक वृद्ध महिला अपनी विवाहिता पुत्री के साथ नगर के बुढादेई में स्थित अपने घर आ गई। इस दौरान महिला को बीमार देखकर पड़ोस के लोगों ने उसका जांच कराया तो थर्मल स्कैनिग मशीन रेड बताने लगी। जिसकी सूचना प्रशासन को दिया गया। मंगलवार की भोर में महिला की मौत हो गई। जिसको लेकर नगर में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। स्थानीय लोगों द्वारा नगर क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों की जांच नहीं होने से आक्रोश है। नगर में क्वारंटाइन सेंटर नहीं बनाए जाने से बाहर से आने वाले श्रमिक खुले में घूम रहे हैं। उन्हें होम क्वारंटाइन करने के लिए कहा जा रहा बावजूद उसके वह घूम रहे हैं जिससे लोगो में नाराजगी है।