श्रीराम के उद्घोष से गूंजा कछवां नगर
श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में रामनवमी पर्व पर श्रीराम भगवान की पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर पंचायत मुख्य चौराहे से निकली शोभा यात्रा में आगे-आगे ढोल तासा की धुन पर भक्त जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे थे।
जासं, कछवां (मीरजापुर) : श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में रामनवमी पर्व पर श्रीराम भगवान की पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर पंचायत मुख्य चौराहे से निकली शोभा यात्रा में आगे-आगे ढोल तासा की धुन पर भक्त जय श्रीराम का उद्घोष कर रहे थे। श्रीराम के उद्घोष से पूरा नगर गूंज उठा। इस दौरान शिव तांडव, कृष्ण-राधा रास लीला, रूद्र-काली, हनुमानजी आदि शोभायात्रा के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया गया। भक्तों ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को फलाहार आदि की व्यवस्था की थी। शोभा यात्रा में राजकुमार उपाध्याय, अनुराग सिंह, पंकज, पनधारी यादव, आकाश राय, संदीप सोनी, विजय गुप्ता, ओमप्रकाश, संतोष कुमार सिंह, अंकुर रस्तोगी आदि शामिल रहे।