कलश यात्रा के साथ सात दिनी शतचंडी महायज्ञ शुरू
मवैया देवी धाम में आयोजित सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व संगीतमय श्रीमछ्वागवत कथा के प्रथम दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यज्ञाचार्य पं. बृजेश चतुर्वेदी ज्योतिषाचार्य के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा देवी धाम से निकली।
जागरण संवाददाता, सीखड़ (मीरजापुर) : मवैया देवी धाम में आयोजित सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ व संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यज्ञाचार्य पं. बृजेश चतुर्वेदी ज्योतिषाचार्य के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा देवी धाम से निकली। कलश यात्रा मवैया, नई बस्ती पयागपुर होते हुए मुंदीपुर, तम्मनपट्टी चौराहा, मेड़िया चौराहा होते हुए उत्तरामुखी गंगा तट मेड़िया घाट पहुंची। जहां षोडशोपचार विधि से मां गंगा का विधिवत पूजन किया गया। तत्पश्चात वापस तम्मनपट्टी चौराहा से ईश्वरपट्टी मिसिरपुरा होते हुए देवी धाम स्थित यज्ञशाला तक पहुंची। यात्रा में मुख्य कलश के साथ ही 51 कलशों को साथ लिए कन्याएं व महिलाएं घंटा घड़ियाल व शंख ध्वनि के साथ चल रही थी। यात्रा में सैकड़ों ग्रामवासियों ने भाग लिया। जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो रहा था। इस दौरान सुबोध महाराज, पं. बृजेश चतुर्वेदी, दिनेश चौबे, रामकेश ¨सह, रूपेश ¨सह, बासदेव ¨सह, र¨वद्र ¨सह, संतोष ¨सह, नवेंदु शेखर पांडेय, रवि ¨सह, गोपाल ¨सह आदि थे।