Move to Jagran APP

श्रीराम-लक्ष्मण के दर्शन देख भाव-विभोर हुए अयोध्यावासी

गंगहरा कला आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में मंगलवार की रात धनुष यज्ञ और राम सीता विवाह के ²श्य दर्शाया गया। राजा जनक के रूप में पूर्व प्रधान शिवबहाल दुबे और सीता की भूमिका में अंशुल उतरे। रावण की भूमिका में पीरु भी सीता स्वयंवर में पहुंचे। जैसे ही रावण ने धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई आकाशवाणी हुई की लंका में आग लग गई है। रावण को वहां से जाना पड़ा। रावण का यह संवाद दर्शाया गया कि रावण कह रहा है कि सीता तुम्हें एक दिन लंका अवश्य दिखाऊंगा। किसी ने धनुष को नही तोड़ा तब जनक निराश हुए। माहौल देख लक्ष्मण क्रोधित हुए और गुरु के आदेश पर शिव धनुष श्री राम ने दो टूक कर दिया। परशुराम की भूमिका में अर्जून दुबे ने अपने संवाद से लोगों को प्रभावित किया। लक्ष्मण परशुराम संवाद के बीच विवाद बढ़ने पर श्रीराम ने परशुराम से माफी मांगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 12:31 AM (IST)
श्रीराम-लक्ष्मण के दर्शन देख  भाव-विभोर हुए अयोध्यावासी
श्रीराम-लक्ष्मण के दर्शन देख भाव-विभोर हुए अयोध्यावासी

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर): गंगहरा कला आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में मंगलवार की रात धनुष यज्ञ और राम सीता विवाह के ²श्य दर्शाया गया। राजा जनक के रूप में पूर्व प्रधान शिव बहाल दुबे और सीता की भूमिका में अंशुल उतरे। रावण की भूमिका में पीरु भी सीता स्वयंवर में पहुंचे। जैसे ही रावण ने धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई, आकाशवाणी हुई की लंका में आग लग गई है। रावण को वहां से जाना पड़ा। रावण का यह संवाद दर्शाया गया कि रावण कह रहा है कि सीता तुम्हें एक दिन लंका अवश्य दिखाऊंगा। किसी ने धनुष को नही तोड़ा तब जनक निराश हुए। माहौल देख लक्ष्मण क्रोधित हुए और गुरु के आदेश पर शिव धनुष श्री राम ने दो टूक कर दिया। परशुराम की भूमिका में अर्जुन दुबे ने अपने संवाद से लोगों को प्रभावित किया। लक्ष्मण परशुराम संवाद के बीच विवाद बढ़ने पर श्रीराम ने परशुराम से माफी मांगी।

loksabha election banner

जनकपुर की पुष्प वाटिका में गौरी पूजन के लिए सीता पहुंची। राम-लक्ष्मण को वाटिका में घूमते देखा। प्रभु श्रीराम के दर्शन सीता सहित अयोध्यावासियों को विभोर कर दिया था। पूजन के वक्त गौरी मां की माला सीता के गले में गिरी। गौरी ने आशीर्वाद दिया- सुनु सिय सत्य अशीश हमारी पूजहि मन कामना तुम्हारी। सीता को राम को वर के रूप में पाने का आशीष मिला। राम और लक्ष्मण ने गुरु विश्वामित्र के पांव दबाते समय उनसे आशीष पाया। आदर्श श्री रामलीला कमेटी की रामलीला में धनुष यज्ञ का ²श्य व परशुराम लक्ष्मण संवाद का ²श्य दर्शाया गया, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। पुष्प वाटिका प्रसंग को भी बहुत ही सुंदर तरीके से दर्शाया गया। राम की बारात जनकपुर पहुंचने पर बैंड बाजों के साथ राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न को देख दर्शक भाव विभोर हुए। इस दौरान जयप्रकाश दुबे, शिवपूजन दुबे, राहुल पांडेय, स्वयंबर दुबे आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.