Move to Jagran APP

राष्ट्रपति आगमन से पूर्व सुरक्षा एजेंसियों ने संभाल लिया मोर्चा

राष्ट्रपति के आगमन से पहले केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने आगमन स्थल के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। वहीं अष्टभुजा पहाड़ी पर हेलीपैड बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही जनपद पुलिस हर संभावित सुरक्षा व्यवस्था को कसने का काम कर रही है। राष्ट्रपति के साथ ही प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जनपद पहुंचेंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 05:32 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 11:02 PM (IST)
राष्ट्रपति आगमन से पूर्व सुरक्षा एजेंसियों ने संभाल लिया मोर्चा
राष्ट्रपति आगमन से पूर्व सुरक्षा एजेंसियों ने संभाल लिया मोर्चा

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : राष्ट्रपति के आगमन से पहले केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने आगमन स्थल के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। वहीं अष्टभुजा पहाड़ी पर हेलीपैड बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही जनपद पुलिस हर संभावित सुरक्षा व्यवस्था को कसने का काम कर रही है। राष्ट्रपति के साथ ही प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जनपद पहुंचेंगे।

prime article banner

आगामी 29 नवंबर को राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर दिल्ली से आइबी टीम ने सुरक्षा की कमाल संभाल ली है। प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो सौ से ज्यादा संख्या में आए आइबी अधिकारी विध्याचल व मीरजापुर के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं। योजना के अनुसार तीन हेलीपैड राष्ट्रपति के लिए व एक राज्यपाल व एक मुख्यमंत्री के लिए बनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद सबसे पहले मां विध्यवासिनी का दर्शन करेंगे। इसके बाद कार द्वारा प्रस्थान कर अष्टभुजा पहुंचेंगे जहां महुआरी स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम जाएंगे। अष्टभुजा पहाड़ी पर हेलीपैड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और 50 बाई 50 की परिधि में तीन हेलीपैड का निर्माण आसपास ही कराया जा रहा है। इससे कुछ दूरी पर राज्यपाल का हेलीकाप्टर उतरेगा जबकि मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर अष्टभुजा पहाड़ी से नीचे ही उतर सकता है। इसके लिए अलग से एक हेलीपैड बनवाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के अलावा जनपद पुलिस भी चाक चौबंद सुरक्षा करने में जुटी है। एसपी सिटी प्रकाश स्वरुप पांडेय ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और लगातार सुरक्षा-व्यवस्था की मानिटरिग की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.