मीरजापुर पहुंचे संजय सिंह, कहा - 'मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जाना होगा, निष्पक्ष चुनाव कराना होगा'
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मीरजापुर में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य निर्वाचन ...और पढ़ें

संजय सिंह ने मीरजापुर में कहा, ज्ञानेश कुमार को जाना होगा, निष्पक्ष चुनाव कराओ।
HighLights
संजय सिंह ने मीरजापुर में भाजपा और पीएम मोदी पर साधा निशाना।
ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची से नाम हटाने का गंभीर आरोप लगाया।
निष्पक्ष चुनाव के लिए ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक छोर को बचाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की पुलिस लगा दी। जब आपका वोट ही नहीं बचेगा, तो किस बात का लोकतंत्र है। किस बात का संसद और किस बात की विधानसभा।
कहा कि मोदी जी किसी को भी नॉमिनेट करके सदन में बिठा दें। इतनी बड़ी चोरी पकड़ी गई है, बीजेपी के दफ्तर से लिस्ट जाती है कि किसका नाम काटना है। पार्टी जिस बूथ का और जितना नाम बताती है और उतना नाम ज्ञानेश कुमार काट देते हैं।
वोट चोरी का मामला है। 13 करोड़ 34 लाख लोगों का नाम पूरे देश में काट दिया गया। पूरे देश या दुनिया में सबसे बड़ी अराजक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। ज्ञानेश कुमार को जाना होगा और निष्पक्ष चुनाव कराना होगा।
कहा कि हर पार्टी को अपने तरीके से लड़ने का अधिकार है। इसके बाद वासलीगंज में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे के घर जाकर उनके बड़े भाई स्वर्गीय अनिल कुमार पांडे के निधन पर शोक जताया।
