बाल गृह की बालिकाओं को दी गई सेनेटरी नैपकीन
कोविड 19 जैसी महामारी में लोगों को सुरक्षित रखने में पुलिस चिकित्सक व सफाई कर्मचारियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाया जा रहा है। ज्ञानोदय बाल एवं महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित बाल गृह बालिका पक्का पोखरा की बालिकाओं ने प्रभारी महिला थाना सीमा सिंह आरक्षी नलिनी सिंह नीलम प्रतिमा मौर्या रूचि चतुर्वेदी लक्ष्मी सिंह सीमा सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जासं, मीरजापुर : कोविड 19 जैसी महामारी में लोगों को सुरक्षित रखने में पुलिस, चिकित्सक व सफाई कर्मचारियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जी रही है। ज्ञानोदय बाल एवं महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित बाल गृह बालिका पक्का पोखरा की बालिकाओं ने प्रभारी महिला थाना सीमा सिंह, आरक्षी नलिनी सिंह, नीलम, प्रतिमा मौर्या, रूचि चतुर्वेदी, लक्ष्मी सिंह, सीमा सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी महिला थाना ने बालिकाओं को सैनेटरी नैपकीन का वितरण किया। कोरोना से बचने के लिए शारीरिक दूरी और मास्क लगाने को प्रेरित किया।
अध्यक्षता करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीशचंद्र दुबे, प्रभारी महिला थाना सीमा सिंह, ज्ञानंदा ला कालेज की प्रबंधक शीला सिंह, निदेशक डा. आशा राय ने बालिकाओं को कोविड 19 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि कोविड 19 से बचने के लिए मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और शारीरिक दूरी का पालन करें। बालिकाओं को साफ-सफाई और सैनिटाइजर के प्रयोग पर विशेष बल दिया। उप सचिव रश्मिका सिंह, महिला कल्याण अधिकारी मंजू यादव, अनुज श्रीवास्तव ने कोविड 19 पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस दौरान अर्चना सिंह, बलधीर सिंह, ताजिम खान, सीता सिंह, आभा सिंह, अर्शी बानो, प्रियंका यादव, आकृति गुप्ता आदि मौजूद रहे।