सांई बाबा की पालकी में उमड़ा आस्था का सैलाब
साईं बाबा का विशाल भंडारा व पालकी का आयोजन सांई आंचल मंदिर द्वारा रविवार को किया गया। सांई आंचल मंदिर भव्य पूजन के बाद पालकी यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सांई के जयकारे से नगर क्षेत्र गुंजायमान रहा। सुबह करीब 11 बजे निकाली गई पालकी का दोपहर दो बजे के आसपास समापन किया गया। इसके बाद भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद का स्वाद लिया।
जासं, मीरजापुर : सांई बाबा का विशाल भंडारा व पालकी का आयोजन सांई आंचल मंदिर द्वारा रविवार को किया गया। सांई आंचल मंदिर भव्य पूजन के बाद पालकी यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सांई के जयकारे से नगर क्षेत्र गुंजायमान रहा। सुबह करीब 11 बजे निकाली गई पालकी का दोपहर दो बजे के आसपास समापन किया गया। इसके बाद भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद का स्वाद लिया।
बरिया घाट, रैदानी कालोनी स्थित सांई आंचल मंदिर से निकाली जाने वाली पालकी बरिया घाट से खजांची का चौराहा पहुंची। इसके बाद भ्रमण करते हुए घंटाघर, त्रिमोहानी, पक्के घाट होते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंची। इसके बाद फिर उसी रास्ते पालकी वापस सांई मंदिर पहुंची। श्री सत्य सांई परिवार सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष शुभम कुमार गुप्ता ने बताया कि पालकी में बच्चे, बूढ़े, जवान सभी वर्ग के शामिल रहे। महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पालकी का स्वागत किया गया और लोगों ने फूल बरसाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम संयोजक सुरेश मौर्या व विकास रैंबो ने बताया कि पालकी के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भजन संचालन कर्ताओं में कमला यादव, प्रदीप गुप्ता, विद्या भारती, मोहम्मद जावेद, लवकुश गुप्ता, रेखा गौड़, संध्या दूबे, दीपू दूबे आदि रहे।