पर्यावरण संरक्षण, पटाखा न जलाने का लिया संकल्प
दीपोत्सव पर्व के मददेनजर मुहंकुचवा स्थित बीएसपी कानवेंट स्कूल परिसर में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पं. श्रीप्रकाश दूबे ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कक्षा चार की छात्राओं द्वारा बनाई गई रंग बिरंगी रंगोली ने लोगों का मन मोह लिया। छात्राओं के हाथों में लगी मेहंदी देखते ही बन रही थी। निदेशक योगेश दूबे ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पटाखा न जलाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान विभा दूबे अंजली मिश्र अभिषेक ठाकुर आरती गुप्ता लक्ष्मी श्वेता शुभांगी काजल आदि मौजूद रहे।
जासं, मीरजापुर : दीपोत्सव पर्व के मददेनजर मुंहकुचवा स्थित बीएसपी कानवेंट स्कूल परिसर में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पं. श्रीप्रकाश दूबे ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कक्षा चार की छात्राओं द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी रंगोली ने लोगों का मन मोह लिया। छात्राओं के हाथों में लगी मेहंदी देखते ही बन रही थी। निदेशक योगेश दूबे ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पटाखा न जलाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान विभा दूबे, अंजली मिश्र, अभिषेक ठाकुर, आरती गुप्ता, लक्ष्मी, श्वेता, शुभांगी, काजल आदि मौजूद रहे।