छात्राओं की रंगोली रही आकर्षण का केंद्र
नगर के ग्लेनहिल स्कूल में शुक्रवार को प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा हाथ से बनाए गए दीपकों को प्रज्जवलित किया गया।
जासं, चुनार (मीरजापुर) : नगर के ग्लेनहिल स्कूल में शुक्रवार को प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। वहीं छात्र-छात्राओं द्वारा हाथ से बनाए गए दीपकों को प्रज्जवलित किया गया। जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों सितारे धरती पर उतर आए हों।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह गायन रामजी की चाल देखो.. ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ छात्र-छात्राओं लघु नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। अंत में प्रधानाचार्य डीके मिश्रा ने कहा कि आप लोग ज्ञान रूपी प्रकाश से अज्ञानता रूपी अंधकार को मिटाने का काम करें और अपने आसपास के लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने हेतु प्रेरित करें। इस दौरान चेयरमैन आफताब अहमद, डायरेक्टर स्वाति पांडेय, प्रशासिका रेणुका पांडेय आदि मौजूद थे।