पंचायती राज व्यवस्था के महानायक रहे राजीव गांधी
जासं, मीरजापुर: आवास विकास कालोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.
जासं, मीरजापुर: आवास विकास कालोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के राजीव गांधी महानायक थे। पार्क में स्थापित राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री के कारण पंचायत में निचले स्तर की महिलाओं को भी भागीदारी मिली। उनके आदर्श और सिद्धांत हमेशा से लोगों को आकर्षित करते रहे। सरताज इमाम ने उनको नमन किया। राजधर दुबे ने कहा राजीव गांधी नौजवानों के हिमायती थे। उन्हीं की वजह से नौजवानों को 18 वर्ष में ही मताधिकार मिला। दीपचंद्र जैन व अन्य ने भी अपने विचार किए। अध्यक्षता गिरीश तिवारी व संचालन अब्दुल वाहिद ने किया। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अल्प समय में ही भारत को विश्व में जिस मुकाम पर पहुंचाया वह अविस्मरणीय है। शिवशंकर, अशोक गुप्ता, स्वरूप ¨सह, शशिभूषण दुबे, छोटे खान, रमेश प्रजापति, रामश्रृंगार दुबे आदि थे।
आर्यकन्या रोड स्थित विधि ¨सह के निवास पर युवा कांग्रेस की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का स्मरण किया गया। जिला कोआर्डिनेटर विधि ¨सह ने कहा राजीव गांधी सदैव युवाओं के दिल में धड़कते रहेंगे। रजनीकांत तिवारी, संजय गुप्ता, जयप्रकाश सेठ, नरेश चौधरी, अंकित अग्रहरि, अंकुर श्रीवास्तव आदि थे।