करेंट की चपेट में आने से राजगीर की गई जान
थाना क्षेत्र के रेरूपुर गांव निवासी राजगिर मिस्त्री की करेंट की चपेट में आने से शुक्रवार की शाम मौत हो गई?। गांव निवासी अम्मर यादव (45) मकान की ढलाई करने के लिए अपने एयरलिफ्ट मशीन के साथ चंदौली जनपद के चंदौसी गए हुए थे।
जासं, जमालपुर (मीरजापुर) : थाना क्षेत्र के रेरूपुर गांव निवासी राजगिर मिस्त्री की करेंट की चपेट में आने से शुक्रवार की शाम मौत हो गई। गांव निवासी अम्मर यादव (45) मकान की ढलाई करने के लिए अपने एयरलिफ्ट मशीन के साथ चंदौली जनपद के चंदौसी गए हुए थे। मकान ढलाई करते समय वह करेंट की चपेट में आ गए। जानकारी होने पर आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह करेंट से बचाकर चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकों ने अम्मर को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर गांव में सन्नाटा पसरने के साथ परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। मृतक की पत्नी संतरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक को एक पुत्र राम आशीष (12) एवं एक पुत्री अनीता (10) है। मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।